हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। दिल्ली के बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने नीलकंठ हॉस्पिटल हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं। शुभारंभ बीएलके-मैक्स के सीनियर डायरेक्टर डॉ. प्रमोज जिंदल और नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल की उपस्थिति में हुआ। डॉ. प्रमोज जिंदल हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक परामर्श देंगे। उन्होंने कहा कि रोबोटिक और वीएटीएस तकनीकों से फेफड़े, छाती, कैंसर, टीबी जटिलताओं का बेहतर इलाज संभव है। इससे स्थानीय मरीजों को दिल्ली जाने की जरूरत कम पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...