नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि थोड़े समय में हम बंद पड़े समुद्री जलमार्ग होर्मुज को खुलवा लेंगे। शुक्रवार को ट्रूथ पर पोस्ट में उन्होंने तेल निकालो और खूब धन कमाओ की भी बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे सबसे महान और शक्तिशाली सेना है। अभी तक अमेरिकी सेना ने ईरान में जो कुछ बचा है उसे तबाह करना शुरू नहीं किया है। अगला नंबर ब्रिज और उसके ऊर्जा संयंत्र होंगे। ईरान की नई हुकूमत को पता है कि क्या हो सकता है और क्या होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...