देवरिया, मार्च 20 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले में राजस्व विभाग में बड़े-बड़े खेल हो रहे हैं। थोडी सी लालच में विवादित भूमि का न केवल वरासत कर दिया, बल्कि उस भूमि को पंचायतीराज विभाग को बेच भी दिया गया। सीआरओ व एसडीएम की जांच में मामला सामने आने के बाद अब मईल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सफाईकर्मी समेत अन्य पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। पुलिस की दबिश के चलते नामजद आरोपी अब फरार होने लगे हैं।मईल थाना क्षेत्र के पड़री गजराज के रहने वाले फेंकू की मौत हो गई। इसके बाद तथाकथित पत्नी माया देवी का लेखपाल व कानूनगो ने माया देवी के नाम से भूमि का वरासत कर दिया। इसके बाद उस भूमि का पंचायतराज विभाग को बैनामा कर दिया गया, ताकि उसमें पंचायत भवन बने।...