नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- 'संकट के बीच बर्गर खाने वाले' विजेता दहिया आपको याद ही होंगे। नीट पेपर लीक आंदोलन के समय कॉकरोच जनता पार्टी का अहम चेहरा रहे विजेता दहिया इन दिनों अपनी राजनीतिक बयानबाजियों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया वे अगले साल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस बीच कल उनका गुस्सा आम आदमी पार्टी पर फूटा है। कभी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने वाले विजेता दहिया AAP के ही एक नेता पर भड़क उठे। ये नेता और कोई नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया। दरअसल मनीष सिसोदिया हाल ही में बागेश्वर बाबा यानी धीरेंद्र शास्त्री के एक कार्यक्रम में पहुंच गए। यहां उन्होंने पंजाब चुनाव में मान सरकार की दोबारा जीत के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा। यह भी पढ़ें- विजेता दहिय...