पटना, अक्टूबर 30 -- बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में घमासान मचा रहा। पटना स्नातक सीट पर जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार का विरोध करने पर मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। चुनाव जीतने के बाद नीरज ने जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर अपनी खींज निकाल दी। इससे जेडीयू में खटपट की चर्चा जोरों पर है। इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह पर बड़ा बयान दिया है। झा ने कहा कि थोड़ी बहुत बात चलती रहती है, लेकिन ललन सिंह पार्टी के सीनियर लीडर हैं और उनका सभी लोग सम्मान करते हैं। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष झा ने पटना में मीडिया से बातचीत में ललन सिंह को पार्टी का वरिष्ठतम नेता बताया। उन्होंने कहा कि हम सब उनका सम्मान करते हैं...