नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर SUV नेक्सन को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसकी नई जनरेशन पर काम कर रही है। इसे फिलहाल गरुड़ कोडनेम दिया गया है। इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान नई नेक्सन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनसे SUV के एक्सटीरियर और केबिन की झलक मिली है। नई नेक्सन में डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसकी नई जनरेशन इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है। इसका एक्सटीरियर काफी हद तक पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा हो सकता है।कुछ ऐसी होगी डिजाइन इसका लुक पहले से ज्यादा बॉक्सी हो सकता है। टेस्टिंग मॉडल में आगे का हिस्सा ज्यादा सीधा और रूफलाइन पहले के मुकाबले सपाट नजर आई है। इसके फ्रंट ग्रिल और लाइटिंग सेटअप में भी बदला...