नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अगर आप अपने लिए एक नई प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिएायदेमंद साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी 5 सितंबर को अपनी सबसे पॉपुलर कारों में से एक बलेनो का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। भले ही इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग में अभी थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन देश भर के NEXA डीलर्स ने अनऑफिशियली इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। नई बलेनो में सिर्फ लुक्स ही नहीं बदले हैं, बल्कि इंजन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े अपडेट्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके 7 सबसे खास बदलावों के बारे में।1. नया और फ्रेश लुक मारुति ने इस कार के बेसिक डिजाइन को तो वही रखा है, लेकिन इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। गाड़ी के फ्रंट में आपको नया बंपर और री-डिजाइन की गई ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा, नए अलॉ...