थोक में चीनी की कीमत दो रुपये घटी, प्याज में राहत नहीं
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- चीनी की थोक कीमत में मंगलवार को दो रुपये की कमी दर्ज की गई। एक-दो दिन में खुदरा में भी कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, प्याज की कीमत में सुधार नहीं हुआ तो इसे खाना और मुश्किल होने लगेगा। एक सप्ताह पहले जो चीनी 60 रुपये किलो थी, वह मंगलवार को खुदरा में 70 रुपये किलो बिकी। मानगो के खुदरा व्यापारी संतोष ने बताया कि चीनी की कीमत पहले कभी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी। बाजार समिति में चीनी की थोक कीमत में दो रुपये की कमी दिखी। चीनी के थोक व्यापारी भीम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से चीनी आती है। वहां कीमतों में कमी आई है, इसलिए बाजार समिति में 65 रुपये किलो वाली चीनी 63 रुपये किलो बिकी। वहीं, अभी एक-दो दिन में थोक की कीमत में और कमी आएगी। इसका खुदरा में असर एक-दो दिनों में देखने को मिलने लगेगा। केन्द्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.