भभुआ, फरवरी 26 -- बढ़ती महंगाई, घटती आमदनी और उधार के दबाव ने छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ी किराना व्यवसाइयों ने प्रशासन से की व्यवस्था सुधार और राहत पैकेज की मांग भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के छोटे किराना व्यवसायी इन दिनों कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहे हैं। थोक बाजार में लगातार बढ़ती कीमतें और ग्राहकों की घटती क्रय क्षमता ने बिक्री पर सीधा असर डाला है। शहर के छोटे किराना दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में दाल, तेल, चीनी, मसाले और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि है। इससे न केवल मुनाफा घटा है, बल्कि पूंजी भी फंसती जा रही है। किराना दुकानदारों के अनुसार, बड़ी ऑनलाइन कंपनियों और सुपरमार्केट की बढ़ती मौजूदगी ने भी उनके व्यवसाय पर असर डाला है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट और ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे वह प्रतिस्पर्धा म...