फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के चिलौली पठान मोहल्ले में रविवार की रात चोरों ने एक थोक परचून के गोदाम को निशाना बनाया। चोरों ने न केवल गोदाम का कुंडा काटकर नकदी पार की, बल्कि दुस्साहस दिखाते हुए वहां रखे इनवर्टर को चालू कर इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।नगर के पृथ्वीदरवाजा मोहल्ला निवासी ऋषि अग्रवाल की चिलौली पठान में थोक परचून की दुकान और उससे सटा हुआ गोदाम है। ऋषि के अनुसार, रविवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। बताया गया है रात में किसी समय चोरों ने गोदाम के लकड़ी के दरवाजे का कुंडा काट दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोर अपने साथ लोहे की रॉड लेकर आए थे, जो मौके पर ही पड़ी मिली। अनुमान है कि चोरों ने गोदाम के भीतर घुसते ही सबसे पहले वहां लगे इ...