थोक दवा लाइसेंस धारकों का सत्यापन शुरू होगा
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- पीलीभीत। अनाधिकृत तौर पर दवा बिक्री समेत कोडिनयुक्त सिरप बिक्री को लेकर एक बार फिर से शिकंजा कसा है। जो लाइसेंस धारक ऐसे हैं कि लाइसेंस लेने के बाद काम नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों को तलाश कर उनका सत्यापन किया जाएगा। औषधि विभाग ने अलग अलग मामलों में अप्रैल से अब तक कुल आठ लाइसेंस निरस्त किए हैं। नवागत डीआई उर्मिला ने जिले में एक बार फिर दवा बिक्री को लेकर स्टाक चेक करने की मुहिम शुरू कर दी है। ताकि मानक के अनुरूप ही दवाओ की बिक्री की जा सके। डीआई ने बताया कि कुछ लाइसेंस ऐसे है थोक कारोबार के जो निष्क्रिय से है। इनको हम ट्रेस कर नोटिस देंगे। पूछा जाएगा कि लाइसेंस पर काम क्यों नहीं हो रहा। अगर संतुष्टिजनक जवाब न मिला तो ऐसे लाइसेंस धारकों के लाइसें निरस्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.