बलिया, फरवरी 27 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। होलसेल मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर संचालित अवैध निजी अस्पताल को जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम पुलिस और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सील कर दिया। जांच टीम ने इस अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीएचसी सोनबरसा में शिफ्ट करा दिया। इनमें तीन महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। बैरिया बैरिया बाजार स्थित खाकी बाबा के पोखरे के बगल में कस्बे के ही निवासी शिव दयाल राम की 'गोविंद मेडिकल स्टोर' के नाम से दवा की होलसेल दुकान है। इसी मेडिकल स्टोर के पीछे उक्त अवैध अस्पताल संचालित हो रहा था। जांच टीम के सदस्यों के अनुसार शिवदयाल स्वयं मरीजों को एनेथीसिया देता और ऑपरेशन से डिलीवरी भी कराता था। अस्पताल में जब जांच टीम पहुंची तो बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर की मुस्कान भर्ती थी। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.