थोक दवाओं की 3270 दुकानों की जांच शुरू
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। नशीली दवाओं के कारोबार को मदद कर रही डमी फर्मों की जांच के लिए जिले की सभी 3270 थोक दवा दुकानों की जांच हो रही है। ड्रग विभाग की टीम ने करीब 2800 थोक दुकानों की जांच पूरी कर ली है। इनमे कई दुकानों में अनियमितता भी मिली है। सभी को नोटिस देकर सवाल जवाब किया जा रहा है। कई दवा कारोबारी लंबे समय से दुकानों को चला ही नहीं रहे हैं। कारोबार भी नहीं कर रहे हैं। कई दुकानदार लाइसेंस लेने के बावजूद दुकानें बंद किए हैं। ये दुकानें डमी के रूप में चल रही हैं। मंडलीय औषधि अधिकारी गोविंद गुप्ता ने बताया कि जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आठवीं-10वीं पास के हाथों में दवा की बिक्री 15 अक्तूबर तक जांच पूरी होनी है। 2800 थोक दुकानों की जांच पूरी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.