धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद। थैलेसीमिया मरीजों के लिए विशेष एचएलए (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) जांच शिविर का आयोजन 14 मार्च को धनबाद रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में किया जाएगा। यह शिविर नारायणा हेल्थ बेंगलुरु, मां सेवा समिति, थैलेसीमिया सोसाइटी, रेडक्रॉस सोसाइटी धनबाद और डीकेएमएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें नारायणा हॉस्पिटल के थैलेसीमिया विशेषज्ञ डॉ सुनील भट्ट निशुल्क ओपीडी सेवा देंगे। मरीजों को एचएलए टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। शिविर में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा समेत कई लोग रहेंगे। यह जानकारी समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...