थैलेसीमिया मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की मांग
फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से मिलकर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और मरीजों की गंभीर समस्याओं को उनके समक्ष रखा। संस्था ने मांग की कि जिले के सभी ब्लड बैंकों की सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा थैलेसीमिया मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर नैट (एनएटी) टेस्टेड सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस दहिया भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जयंत आहूजा को बताया कि थैलेसीमिया के मरीजों को जीवनभर रक्त चढ़ाया जाता है। ऐसे में सुरक्षित रक्त और सही उपचार थैलेसीमिया के मरीज के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अभी हाल ही में जिले में कुछ थैलेसीमिया बच्चों को रक्त चढ़ाने के दौरान एचआईवी संक्रमण हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.