रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी के बीच सदर अस्पताल ने एक अच्छी पहल की है। खासकर थैलेसीमिया मरीजों को हो रही परेशानियों को देखते हुए शनिवार को अस्पताल परिसर में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित होगा। उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह के अनुसार, अस्पताल के 200 से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी रक्तदान करेंगे। बताया कि लगातार अंतराल में रक्तदान का आयोजन होगा, ताकि रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...