चतरा, अप्रैल 10 -- चतरा, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया मरीजों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मां सेवा समिति ट्रस्ट, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, थैलेसीमिक्स इंडिया एवं डी.के.एम.एस. के संयुक्त तत्वावधान में, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के सहयोग से किया गया। इस दौरान जिलेभर से करीब दो दर्जन थैलेसीमिया मरीज पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में परिजन व स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। शिविर में कैंसर एवं विभिन्न रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम-डॉ. परमिंदर पाल सिंह, डॉ. भारती शर्मा तथा थैलेसीमिक्स इंडिया से प्रद...