अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़। खुशियों की हेल्पलाइन संस्था व थैलेसीमिया सोसायटी द्वारा रविवार को थैलेसीमिया बच्चों के लिए रामतीर्थ मिशन, हरिओम नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. राजीव अग्रवाल, अजय चौधरी, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुहेल दीप जलाकर कर किया। संचालन जेएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। शिविर में यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. सुहेल ने उपस्थित लोगो को रक्तदान करने के लाभ बताकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया। खुशियों की हेल्पलाइन संस्था के कार्यक्रम संचालक पुश्किन बंसल, डिंपी शर्मा, लक्ष्मी, कृष्णा ठाकुर ने बताया कि संस्था भविष्य में भी थैलेसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाती रहेगी। शिविर में दिव्य, मीनाक्षी, चारू, दिवाकर, सजल, मोहित, अभिषेक, मृदुल, प्रदीप, अलोक रजत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.