थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों पर 'खून' का संकट, ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप की भारी कमी
अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने का वादा तो किया है, लेकिन हकीकत में जिला मुख्यालय का इकलौता सरकारी ब्लड बैंक खुद 'खून की कमी' से जूझ रहा है। आलम यह है कि ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड ग्रुप की भारी किल्लत है, जिसके चलते जिले के 55 बच्चों की जिंदगी सांसत में है। इन बच्चों के परिजनों को दिल्ली-नोएडा तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता के दावों के बीच सरकारी व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। जिले में कुल 55 बच्चे इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिनमें अकेले अमरोहा शहर के ही 46 बच्चे शामिल हैं। इनमें कई बच्चे 'मेजर' थैलेसीमिया से पीड़ित हैं, जिन्हें हर हफ्ते या महीने में दो से तीन बार खून चढ़ाना अनिवार्य है। सरकारी व्यवस्था दम तोड़ रही है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.