थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पति-पत्नी ने किया रक्तदान
धनबाद, जून 3 -- धनबाद। रक्त की कमी के बीच मंगलवार को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के एक दंपति ने रक्तदान किया। सचिन बालन और उनकी पत्नी बुलबुल बालन ने थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्चे की मदद के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। समाजसेवी अंकित राजगढ़िया से उन्हें जानकारी मिली कि कुछ बच्चों को तत्काल रक्त की जरूरत है, लेकिन रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। सूचना मिलते ही दोनों बिना समय गंवाए धनबाद मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक पहुंचे। सचिन का ब्लड बी पॉजिटिव और बुलबुल ने ओ नेगेटिव है। दोनों ने बच्चों के लिए रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए छह को लगेगा रक्तदान शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.