थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए छह को लगेगा रक्तदान शिविर
धनबाद, जून 3 -- धनबाद। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से छह जून को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर एसएनएमएमसीएच परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। परिषद के जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के पूर्व सैनिकों ने जरूरतमंद बच्चों के जीवन को बचाने के लिए यह पहल की है। शिविर में आमलोगों से भी बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की गई है ताकि अधिक से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया जा सके। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में यह शिविर उनके लिए काफी सहायक साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.