रांची, फरवरी 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो विधानसभा सत्र के दौरान उस समय विपक्ष ने हंगामा किया, जब चाईबासा में थैलीसीमिया पीड़ित पांच बच्चों के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने बहुत जल्द जांच रिपोर्ट देने की बात कही। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि उन्हें जो जवाब मिला है, उसमें एक खंड में कहा गया है कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नॉन रिएक्टिव पाए जाने पर ब्लड चढ़ाया गया था। फिर दूसरे खंड में कहा है कि यह प्रमाणित नहीं होता कि बच्चों को ब्लड चढ़ाया गया है। बच्चों के माता-पिता रिएक्टिव नहीं हैं। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, एक बार कहते हैं चढ़ाया गया, फिर कहते हैं नहीं चढ़ाया गया। इसका मतलब है कि दोषियों को बचाया जा रहा है। आखिर निरंतर तो जांच नहीं चल सकती। एक अस्पताल का मामला है। विधायक ने मांग की कि विधानसभा के चलते सत्र में जांच रिपोर्ट दी जाए।...