लातेहार, अप्रैल 25 -- लातेहार। मानवता की मिसाल पेश करते हुए झामुमो के युवा नेता राम सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर 45 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित रिंकेश कुमार गुप्ता को रक्तदान किया। मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिसे देखते हुए राम सिंह ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर उसकी मदद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें। अस्पताल कर्मियों ने इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.