रांची, मई 25 -- रांची, संवाददाता। झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन व लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के सदस्यों ने सोमवार को जनता दरबार में डीसी से मुलाकात की। संगठन के सदस्यों ने उपायुक्त से थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, हीमोफीलिया पीड़ितों की सुविधा के लिए रक्तदान शिविर लगाने व अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने डीसी को बताया कि मरीजों का दिव्यांगता श्रेणी में आने के बाद भी उनका राशनकार्ड नहीं बनाया जाता है। सदस्यों ने एकल महिलाओं को एकल महिला पेंशन योजना का लाभुक बनाने का आग्रह किया। पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति, जीविकोपार्जन की सुविधा देने की मांग की गई। उपयुक्त ने संगठन के सदस्यों को आश्वासन देते हुए इस पर जल्द कार्य शुरू करने की बात कही है। मौके पर नदीम खान, पीड़ितों के परिजन, सीमा देवी, देवकी ...