मथुरा, फरवरी 24 -- सदभावना ब्लड बैंक ने गोवर्धन चौराहे पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों व उनके परिजनों का निशुल्क बोनमैरो ट्रांसप्लांट क्रॉस मैच (एचएलए) जांच शिविर लगाया। इसका उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए स्थायी उपचार की दिशा में सहयोग प्रदान करना था। नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन कोई स्थायी समाधान नहीं है। शिविर में बताया कि यदि थैलेसीमिया पीड़ित मरीज की बोन मैरो क्रॉस मैचिंग परिवार के किसी सदस्य से हो जाती है, तो बोन मैरो ट्रांसप्लांट के माध्यम से हर महीने लगने वाले ब्लड की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसी क्रम में मरीजों एवं उनके परिवारजनों की निशुल्क एचएलए टेस्टिंग की गई। यह जांच शिविर सदभावना ब्लड बैंक द्वारा बाल आयुष फाउंडेशन एवं रक्तवीर संस्था के सहयोग से आयोजित किया। इसमें मन्नत, विपिन, अंशु, अंकित, आलोक, आनंद, मनविंदर, कशिश, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.