पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज व संबद्ध चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। डीएम ने रक्तदाताओं को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र दिए। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि थैलेसीमिया एक गंभीर वंशानुगत रक्त विकार है। जिसमें मरीजों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों के जीवन को सुरक्षित रखने में स्वैच्छिक रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ थैलेसीमिया बाल सेवा योजना जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.