नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा। निम्स ने थैलेसीमिया पर थालकेयर समिट का मंगलवार को आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय थैलेसीमिया पहचान और इलाज में चुनौतियां रहा। सम्मेलन में देशभर से 130 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की सही पहचान और इलाज के नए तरीकों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में पांच विशेषज्ञ सत्र और दो पैनल चर्चा आयोजित की गईं, जिनमें थैलेसीमिया की जांच, इलाज और देखभाल से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा हुई। जागरुकता बढ़ाने के लिए क्विज, रील मेकिंग, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...