खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता थैलेसीमिया एक गंभीर अनुवांशिक रक्त रोग है। इससे ग्रसित व्यक्ति को नियमित रूप से रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर रक्तदान कर इन मरीजों के लिए रक्तसंग्रह किया जाना एक बेहतर कार्य है। यह बातें विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर शहर के विश्वनाथगंज मोहल्ले में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के मौके पर स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ वषार ने कही। शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ वर्षा, डॉ प्रिया, डॉ पूजा एवं नेहा स्वाती ने किया। बताया जा रहा है कि इस शिविर में 21 युनिट रक्तदान करवाने कालक्ष्य निर्धारित था। यह भी पढ़ें- शिविर: विश्व थैलेसीमिया डे पर रक्तदान शिविर आयोजित इसके विरूद्ध 33 लोगों ने एक एक युनिट रक्तदान किया। वहीं आईएम सचिव सह...