थैलिसीमिया मरीज को मिला ब्लड, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थैलिसीमिया से पीड़ित आर्यन कुमार को ब्लड उपलब्ध कराने के मामले में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता सामने आई है। आर्यन के पिता सचिन कुमार द्वारा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र देने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जिला अस्पताल ने त्वरित गति से प्रक्रिया पूरी कराकर आर्यन के लिए रक्त उपलब्ध कराया। आर्यन मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है, लेकिन इन दिनों उसका परिवार घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में रह रहा है। उसके पिता सचिन कुमार ने ब्लड के लिए डीएम से गुहार लगाई थी। डीएम के निर्देश पर ब्लड उपलब्ध कराया गया। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि आर्यन को पूर्व में भी लगातार ब्लड उपलब्ध कराया जाता रहा है।जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक उसे कई बार ब्लड दिया गया है। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.