विकासनगर, जून 17 -- नरेंद्र तोमर ग्राम थैना में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर थैना के तत्वावधान में और हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायाशिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी निशुल्क की गईं और जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मौजूद डॉ. नैन्सी बर्थवाल ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को अपने भोजन में अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी, ताकि शरीर का समुचित विकास हो सके। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। शिविर में सुनील खंडू...