जौनपुर, जनवरी 13 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चोरसंड स्थित सीएचसी पर सोमवार को गुटखा खाकर परिसर में थूकने से मना करने पर एक युवक और उसके साथियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। घटना के बाद आक्रोशित अस्पताल के स्टाफ ने कुछ देर तक काम ठप कर विरोध जताया। अस्पताल स्टाफ ने आरोपी युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चोरसंड निवासी एक युवक अस्पताल परिसर में घुसते ही मुख्य गेट पर गुटखा खाकर थूकने लगा। वहां मौजूद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय बहादुर ने जब उसे मना किया। इसपर युवक भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि वह युवक वापस गया और एक सभासद सहित कुछ अन्य युवकों को साथ लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल कर्मियों का आरोप है कि दोबारा आए युवकों ने चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को गालियां देते हुए धमकी भी दी। इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.