नोएडा, मई 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-22 में चौड़ा गांव स्थित एक दुकान में पिज्जा बनाते समय उसमें थूककर बेचने का मामला सामने आया है। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने दुकान चला रहे संचालक को मौके से पकड़ा। थूकने की सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर आरोपी ने फूंक मारने की बात कहकर बरगलाया। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिझौड़ गांव निवासी मुजम्मिल सेक्टर-22 चौड़ा गांव में पिज्जा हट के नाम से करीब चार साल से दुकान चल रहा है। हिंदू रक्षा दल खोड़ा के अध्यख सोनू शर्मा को दुकान पर काम करने वाले स्टाफ ने सूचना दी कि दुकान पर अकेला होने के दौरान मुजम्मिल पिज्जा का बेस बनाने के दौरान थूकता है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर से डिलीवरी ब्वॉय ने चोरी की टोटी यह बात सुनकर सभी चौंक गए। उन्होंने स्टाफ की मदद से पहले...