नैनीताल, अप्रैल 25 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे थुवा क्षेत्र की पहाड़ी में अचानक जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक दोनों स्थानों पर आग को काबू नहीं पाया जा सका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद चली तेज हवाओं से आग तेजी से फैलती हुई पहाड़ी के ऊंचाई वाले हिस्सों तक पहुंच गई। आग की तीव्रता बढ़ने से वन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भवाली के वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- कैमूर के जंगल में तीन किमी. दूरी तक में लगी आग तेज हवाएं राहत में बाधा बन रही हैं। वहीं, ज्याड़...