थुवा के जंगल में भीषण आग, वन संपदा को नुकसान
नैनीताल, अप्रैल 27 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित थुवा की पहाड़ियों में सोमवार को अचानक जंगल में आग लगने से क्षेत्र की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद तेज हवाओं के चलते ही आग विकराल हो गई। आग के खड़ी चट्टानों और दुर्गम इलाकों तक पहुंचने के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। साथ ही आग को फैलने से रोकने को आसपास के क्षेत्रों में फायर लाइन (सुरक्षा घेरा) काटने का कार्य भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चिलमिरी बीट के जंगल में भीषण आग, 48 घंटे बाद पाया काबू भवाली के वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.