सीतामढ़ी, मार्च 9 -- पीपराकोठी, एसं। राजकीय बुनियादी विद्यालय पीपराकोठी में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित थीम पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वर्ग से एक-एक विद्यार्थी को उत्कृष्ट चित्रकला के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया। बच्चों के रंगों और रेखाओं में उनकी कल्पनाशीलता तथा सृजनात्मक सोच साफ झलक रही थी।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य केवल शैक्षणिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में भी उनके लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में भी बच्चों का उज्ज्वल भविष्य है, जिसे पहचानकर और तर...