लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बच्चों और युवाओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मदर सेवा संस्थान की ओर से चबूतरा थियेटर पाठशाला का शुभारंभ रविवार को सेक्टर-11, इंदिरा नगर स्थित वाल्मीकि पार्क (महामाया नगर) में किया गया। मुख्य अतिथि आकाशवाणी लखनऊ के पूर्व निदेशक पृथ्वीराज चौहान थे।संस्थान के सचिव महेश चंद्र देवा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के मद्देनजर बच्चों और युवाओं में नाट्य, संगीत और साहित्य के प्रति रुचि जगाने के लिए यह पहल की गई है। अब प्रत्येक रविवार को शाम 5 बजे से नाटक, संगीत और पेंटिंग की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं का आत्मविश्वास बढ़े और वे अपनी संस्कृति व साहित्य से जुड़ सकें। इस मौके पर पूर्व पार्षद डॉ काशीराम रावत, डॉ राम प्रताप यादव, एफ लाल, राजेश पुजारी, रूपचंद वाल्मीकि, संजय एड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.