गोरखपुर, मई 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। स्मार्ट सिटी गोरखपुर में अब सड़कों के साथ उनके डिवाइडर भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर नगर निगम मुख्य मार्गों के डिवाइडरों का कलात्मक विकास कराएगा। कहीं वाद्य यंत्र, कहीं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तो कहीं योग मुद्राओं की थिमेटिक प्रतिमाएं लगाकर शहर को नई पहचान देने की तैयारी है।

नगर निगम की परियोजना नगर निगम इस परियोजना को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित करेगा। परियोजना का प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष किया जा चुका है। नगर निगम बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के बाद अगले एक माह में परियोजना धरातल पर दिखाई देने लगेगी। इसके जरिये महानगर आधुनिकता के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ा जाएगा। बदले में संस्था को नगर निगम विज्ञापन प्...