नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर जू वन में सोमवार की रात घर के बाहर अलाव जलाकर तापते समय पिता-पुत्र झुलस गए। पिता ने थिनर का डब्बा आग पर रख दिया। डिब्बे में धमाका हुआ और आग की लपटें तेजी से फैल गईं। इस बीच पिता-पुत्र आग की चपेट में आ गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर जू वन में रहने वाले हरज्ञान सिंह प्लम्बर का काम करते हैं। वह सोमवार की रात अपने बेटे आयुष के साथ घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने मकान में करीब दो साल पहले पेंट का काम कराया था। उसी समय का थिनर का डिब्बा घर में रखा हुआ था। सर्दी से बचने के लिए आग तापते समय डिब्बा आग के ऊपर रख दिया। डिब्बे में आग लगने पर तेज धमाका हुआ और आग की लपटें दूर तक निकलीं। हरज्ञान सिंह और आयुष आग में झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.