थिथौला एचपी डिपो पर टैंकर चालकों की हड़ताल
रुडकी, जून 17 -- लंढौरा। थिथौला में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो पर टैंकर चालकों ने कंपनी के कथित सख्त नियमों के विरोध में बुधवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते डिपो से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इसका असर गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। हड़ताल पर बैठे चालकों का कहना है कि कंपनी द्वारा लागू किए गए कई नियम अन्य पेट्रोलियम कंपनियों में लागू नहीं हैं। उनका आरोप है कि डिपो पर रात 11 बजे तक टैंकरों की लोडिंग की जाती है, लेकिन सुबह पांच बजे तक उन्हें गंतव्य के लिए रवाना करने की अनुमति नहीं दी जाती। यह भी पढ़ें- मालरोड के एक पंप से नहीं मिला ईंधन वहीं चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख मार्गों पर लंबे जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे समय पर आपूर्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.