नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- फिल्म देखने के लिए थिएटर जाते हैं? तो फिर आपको वो नियम भी पता होंगे जो आपके फायदे के लिए बने हैं। नहीं! कोई बात नहीं। हम आपकी मदद करते हैं। दरअसल, ऐसे 6 नियम हैं जो आपके लिए बने हैं जैसे मुफ्त पीने का पानी आदि। अगर आप अक्सर सिनेमाघरों में फिल्में देखने जाते हैं तो आपको ये नियम पता होने चाहिए। आइए आपको इन नियमों के बारे में बताते हैं।मुफ्त और साफ पानी हर सिनेमा हॉल को दर्शकों के लिए मुफ्त और साफ पीने का पानी देना जरूरी है। इसके लिए पैसे लेना गलत है।बाहर का खाना आम तौर पर थिएटर के अंदर आप बाहर का खाना नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन. - अगर आपके साथ छोटा बच्चा है, तो उसके लिए आप खाना और पानी ले जा सकते हैं। आपको कोई रोक नहीं सकता है। - अगर किसी को कोई बीमारी है और डॉक्टर ने खास डाइट बताई है, तो ऐसे केस में आप थिएटर ओनर को...