नई दिल्ली, मार्च 22 -- बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने आमिर खान के साथ मिलकर अभी तक कुल 2 फिल्में बनाई हैं। पहली '3 इडियट्स' थी और दूसरी 'पीके' थी। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों फिल्मों के अलावा भी राजकुमार हिरानी सुपरस्टार आमिर खान के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने वाले थे, जो आखिर में एक दूसरी फिल्म में ट्रांसफॉर्म कर दी गई और आमिर खान के साथ से यह स्क्रिप्ट निकल गई। लेकिन अगर यह जोड़ी इस फिल्म को बनाती तो दोनों मिलकर सिनेमा जगत को एक और ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म दे सकते थे। तो चलिए जानते हैं क्या थी यह फिल्म और क्या थी इसकी कहानी?मुन्ना भाई 2 की असल कहानी अलग थी आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान बताया- मुन्ना भाई 2 के लिए जो ऑरिजनल स्क्रिप्ट राजू (राजकुमार हिरानी) ने लिखी थी, वो उसने मुझे...