थाड़ गीत सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब
बिजनौर, अप्रैल 12 -- अफजलगढ़। पर्वतीय जन थाड़ गीत सुनने के लिए भूतपूर्व सैनिक कॉलोनियों सहित आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में गांव विजय नगर पंहुचे। रविवार को गांव गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में गढ़वाल संस्कृति पर आधारित थाड़ गीत समारोह का डॉ. बीके सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत महिला टोलियों ने गढ़वाल संस्कृति आधारित गीत, भजन, नृत्य सहित सामाजिक समरसतापूर्ण तथा शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किए। महिलाओं ने पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा में सजधज कर प्रस्तुतियां दी। गांव पत्थरवाला, विजयनगर, कल्लूवाला और भिक्कावाला की महिला टोलियों ने गढ़वाली गीत जो जस दिंया खोली का गणेशा, बाटा की फुगंडी, जीरी छमको, नृत्य गीत प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.