गोपालगंज, जनवरी 6 -- थावे,एक संवाददाता। थावे हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं। पीड़िता सरला देवी ने इस संबंध में थावे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरला देवी राजेंद्र नगर गोपालगंज वार्ड नंबर 22 में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह हनुमान मंदिर के पास अपनी दुकान के उत्तर दिशा में ठेला लगाती हैं। 15 दिसंबर को उपेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोगों ने वहां लोहे का पलंग रखकर कब्जा करने की कोशिश की। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। हल्ला सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी निशा कुमारी को भी पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान निशा के गले से सोने की चेन और पॉकेट से पांच हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़िता ने उपेंद्र ठाकुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.