गोपालगंज, सितम्बर 14 -- गोपालगंज। अगले माह से शुरू हो रहे पर्व-त्योहार के मद्देनजर दिल्ली के बाद अब थावे रूट से कोलकाता के लिए भी पूजा स्पेशल परिचालन कराने की घोषणा की है। इस ट्रेन का परिचालन लालकुआं से कोलकाता के बीच 8 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर के बीच आठ राउंड में कराया जाएगा। अप साइड से लालकुआं जंक्शन से यह विशेष ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को तो कोलकाता टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 1, एलएसआरडी के 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान के 6, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 1 सहित 18 कोच लगाए जाऐंगे। यह भी पढ़ें- ऋ...