गोपालगंज, मार्च 14 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि। जिले में भले ही गैस सिलेंडर के लिए मारामारी जैसी स्थिति है, लेकिन थावे रूट से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में संचालित पैंट्रीकार के संचालन के लिए गैस की निर्बाध आपूर्ति हो रही है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अधिकारियों की देखरेख में सभी ट्रेनों में पैंट्रीकार संचालन के लिए गैस आपूर्ति व्यवस्था फिलहाल सामान्य रूप से की जा रही है। जानकारी के अनुसार थावे रूट से मुख्य रूप से चलने वाली थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, थावे-टाटा एक्सप्रेस, थावे-अहमदाबाद एक्सप्रेस व छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को पैंट्रीकार की सुविधा दी जाती है। इसके माध्यम से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाना, नाश्ता, चाय सहित अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.