गोपालगंज, दिसम्बर 28 -- थावे। एक संवाददाता थावे डायल 112 पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब के साथ एक तस्कर को थावे गोलंबर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के पास से 48 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई । गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया रोड निवासी उमेश साह के रूप में की गई है। इस संबंध में उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.