गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत गजाधर टोला गांव में हनुमान मंदिर में होने वाली हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पारंपरिक धूमधाम के साथ आयोजित इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पांच दिवसीय महायज्ञ के तहत 2101 कन्याओं के साथ कलश यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर से हुई। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन गाती रहीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु 'जय श्रीराम' और 'बजरंगबली' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- थावे में 2101 कलशों के साथ निकली यात्रा, गूंजा जयकारा इटवा धाम में भरा गया पवित्र जल यह भव्य यात्रा गोपालगंज-मीरगं...