गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। एक संवाददाता प्रखंड में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक करीब 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे। रात 10 बजे के बाद अचानक सप्लाई बाधित हो गई, जिससे थावे बाजार, विदेशी टोला, गजाधर टोला और रिखई टोला समेत कई गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली नहीं रहने से पंखे, कूलर और पानी के मोटर बंद हो गए, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया। पूरी रात लोग उमस और गर्मी से जूझते रहे, जबकि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बाजार क्षेत्र में भी बिजली कटौती का असर दिखा। दुकानदारों ने बताया कि कारोबार प्रभावित हुआ और कई जगह इनवर्टर भी जवाब दे गए। यह भी पढ़ें- बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट वहीं, बिजली कंपनी के कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि 11 हजार वोल्ट लाइन में फॉल...