गोपालगंज, मार्च 6 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव में होली के दिन धुरखेल खेलने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना को लेकर चौकीदार अमेरिका चौधरी के बयान पर थावे थाने में 16 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अनुसार होली के दिन कुछ युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बजाते व धुरखेल खेलते हुए गांव के चौक पर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गया। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.