गोपालगंज, मार्च 31 -- थावे। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धतीवना गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार की देर रात थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एसआई नीरज पांडेय और सजना कुमारी के साथ पुलिस बल ने धतीवना गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ श्रीराम सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...